पंजाब डेस्कः मशहूर पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के कनाडा में आयोजित एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, शो दौरान लोगों ने कार्यक्रम के बीच खालिस्तानी झंडे लहराने की कोशिश की। घटना टोरंटो के Rogers Centre में आयोजित शो के दौरान की है, जहां हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
झंडा लहराने वालों को धक्का देकर निकाला बाहर
सामने आए वीडियो में शो के दौरान कुछ लोगों द्वारा खालिस्तानी झंडे निकालकर शो को खराब करने की कोशिश की गई। हालांकि, पहले से सतर्क और तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी भीड़ के बीच से तेजी से निकले और झंडा लहराने वालों को धक्का देकर बाहर निकाला। सिक्योरिटी टीम की इस कार्रवाई की कई लोगों ने सराहना की है।
हालांकि, इस घटना को लेकर आयोजकों या दिलजीत दोसांझ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा का दौर जारी है। कई यूजर्स का कहना है कि सुरक्षा टीम की मुस्तैदी के कारण कार्यक्रम बिना किसी बड़े व्यवधान के जारी रहा और दर्शकों ने शो का भरपूर आनंद लिया।

















