Dhaka:बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को उस समय तनाव फैल गया जब Islami Bank Bangladesh PLC के नए चेयरमैन की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन का आयोजन इस्लामी बैंक डिसग्रंटल्ड कस्टमर्स को-ऑर्डिनेशन काउंसिल और इस्लामी बैंक कस्टमर फोरम द्वारा किया गया था। प्रदर्शनकारी बैंक के नए चेयरमैनमोहम्मद खुर्शीद आलम की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप है कि यह नियुक्ति विवादास्पद है और बैंक के हित में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में अनिवार्य अवकाश पर भेजे गए प्रबंध निदेशक उमर फ़ारूक़ ख़ान की बहाली की भी मांग की।
विवाद तब बढ़ा जब प्रदर्शनकारियों ने ढाका के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र दिलकुशा और मोतीझील में सड़क जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब बिगड़ गई जब बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और साउंड ग्रेनेड दागे
इसके बाद इलाके में भगदड़ और झड़पें शुरू हो गईं।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि 100 से अधिक लोग घायल हुए। कम से कम 30 लोगों को गोली लगी। हालांकि, Dhaka Metropolitan Police ने गोली चलाने के आरोपों को खारिज कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एक सहायक पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों के नेता Nurnabi Manik ने आरोप लगाया कि बैंक गंभीर नकदी संकट से जूझ रहा है।उनके अनुसार ग्राहक शाखाओं और एटीएम से पैसे निकालने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा नहीं की जा रही। बैंक के संचालन में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब बांग्लादेश में बैंकिंग क्षेत्र, आर्थिक चुनौतियों और राजनीतिक बदलावों को लेकर पहले से ही बहस चल रही है।















