Punjabi News

कानूनी मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये किए एकत्र

6

· खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के प्रयासों की सराहना की

चंडीगढ़:खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक कंपाउंडिंग फीस, निरीक्षण और सत्यापन सहित विभिन्न मानकों के तहत उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन किया गया है।

कंपाउंडिंग फीस के मामले में लीगल मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये एकत्र किए। इसी अवधि के दौरान विंग द्वारा 8864 निरीक्षण किए गए तथा 870 चालान भी किए गए।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि विंग के पास अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विभाग के स्वामित्व वाली मानक प्रयोगशालाएं हैं, जबकि सरहिंद और खन्ना में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

लीगल मेट्रोलॉजी विंग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खरीदा और बेचा जाने वाला सामान दावे के अनुसार सही मात्रा और गुणवत्ता वाला हो।