Punjabi News

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

10

— पुलिस टीमों ने 104 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 10 को पूछताछ के बाद किया रिहा

 

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों संबंधी रिपोर्ट कर सकते हैं

 

— ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 451वें दिन 25 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़:राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 126वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 509 ठिकानों पर छापेमारी की।

 

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

 

126वें दिन पुलिस टीमों ने 10 हथियारों सहित 229 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,187 हो गई है।

 

इसके अलावा 104 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 10 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

 

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

 

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 451वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 25 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 513 ग्राम हेरोइन तथा 20,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 451 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,502 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 4 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।