Punjabi News

कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर लगे ASI को धमकाने के आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो

9

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ऑडियो के अनुसार राजा वड़िंग एक पुलिस कर्मचारी को धमका रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उसमें कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को धमकाते हुए कह रहे हैं कि ए.एस.आई. को डिसमिस ए.एस.आई. करने के लिए ऊपर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके बाद ए.एस.आई. का कहना है कि वह तो भगवान के हाथ में है। आगे से राजा वड़िंग कहते हैं कि यह भगवान के हाथ नहीं है। इसके बाद ए.एस.आई. कहता है कि यूं ही किसी के पीछे लगकर ऐसा न करें। इसके बाद राजा वड़िंग कहते हैं कि वह किसी के बातों में नहीं आते। वह कोई बच्चे नहीं है, 50 साल के हो चुके हैं। वह राजनीति करते हैं, जब उन्हें पता चल जाता है कि व्यक्ति किस तरह से बात करता है।

इसके बाद राजा वड़िंग ने एक अन्य पुलिस कर्मचारी के बारे में बात करते कहा कि एक और ए.एस.आई. था जो उनके खिलाफ चलता था इसके बाद उसे अब कोई नहीं पूछता। इसके बाद राजा वड़िंग ने कहा कि वर्दी पहनकर कोई खुदा नहीं बन जाता। उनके पास ऐसे 8 ए.एस.आई. हैं। आगे उन्होंने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि ए.एस.आई. हो, कर्मी हो, अपनी औकात में रहो।

इस ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। वहीं फिलहाल अभी तक प्रशासन द्वारा इस ऑडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।