Punjabi News

HP Panchayat Election Live : हिमाचल की 1293 पंचायतों में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक हुआ 18 प्रतिशत मतदान

7

HP Panchayat Election Live : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है, जोकि दोहपर 3 बजे तक चलेगी। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Live Updates:-

सुंदरनगर की 9 पंचायतों में 10 बजे तक हुआ 20.3 प्रतिशत मतदान
HP Panchayat Election : सुबह 9 बजे तक हुआ 18% मतदान
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति की 17 पंचायतों में पौने 10 बजे तक हुआ 14.21 प्रतिशत मतदान
विकासखंड रोहडू की 14 पंचायतों में सुबह 9 बजे तक 17.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
HP Panchayat Election : हिमाचल में पहले चरण की 1293 पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस दौरान फर्स्ट टाइम वोटर में खासा उत्साह देखने को मिला। कंडाघाट की नव्या मेहता अपनी पंचायत सीरिनगर के लिए वोट करने पहुंची।
जज़्बे को सलाम, 100 साल की सौंउरी देवी ने ग्रांमग वॉर्ड-1 में किया मतदान
पंचायत चुनाव के लिए दौरान ग्रामंग के 90 साल के सागरू राम ने मतदान कर युवाओं को प्रेरित किया…

 

सोलन के कंडाघाट विकासखंड की सीरिनगर गर पंचायत में एक बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ वोट करने पोलिंग स्टेशन पहुंचे….

पंचायत चुनाव में दिखा उत्साह, 80 साल की रेसु देवी ने कलैहली पंचायत में डाला वोट

 

मंडी के धानतू ब्लॉक में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से लगी मतदाताओं की कतार
सोलन : पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता में उत्साह, सुबह लग गई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य में कुल 31,182 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 10,854 पदों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं वार्ड सदस्य, उपप्रधान और प्रधान पदों की मतगणना मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच करवाई जाएगी। वहीं, मतदान के बाद पंचायत भवन में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना होगी, जबकि बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी।

प्रशासन ने अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं तथा वहां वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है। बता दें कि मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतपत्रों और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। प्रधान के 3,754 पदों, उप-प्रधान के 3,754 पदों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पदों, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पदों और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। गत सात, आठ और 11 मई को आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद 12 और 13 मई को हुई जांच में 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। वहीं 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कुल 10,854 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।