बिजनेस डेस्कः सोमवार (25 मई) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। आज सोने का भाव 671 रुपए (0.42%) के उछाल के साथ 1,59,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 4851 रुपए (1.78%) की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,71,846 रुपए पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,562.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 78.28 डॉलर प्रति औंस पर है।
आईबीजेए के आंकड़े
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। इसी तरह 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,320 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।















