आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में कल दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 18 ओवर और चार गेंद में 163 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
कल एक अन्य मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ में पंहुचने वाली चौथी टीम बन गयी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाये। 206 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कल रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलुरू का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।














