Punjabi News

MCX-Comex पर लुढ़के सोने-चांदी के भाव, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

13

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (22 May) को सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के वायदा भाव 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,59,162 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का भाव 0.20 फीसदी लुढ़क कर 2,74,340 रुपए प्रति किलग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम
Comex पर सोना आज 4,544.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,542.50 डॉलर प्रति औंस था।

वहीं Comex पर चांदी का वायदा भाव 77.01 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.73 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।