Punjabi News

शांति डील पर एक्शन तेज ! ईरान को मिला अमेरिका का नया प्रस्ताव, ट्रंप बोले-“100% अच्छा जवाब ही देना वर्ना…”

12

International Desk: ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के बावजूद शांति समझौते की कोशिशें तेज हो गई हैं। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका की तरफ से नया प्रस्ताव मिला है और वह उसकी समीक्षा कर रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई (Esmaeil Baghaei) ने बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए पहुंचाया गया।

कई दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत हो चुकी
ईरान के मुताबिक पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संदेश पहुंचाने और बातचीत करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कई दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत हो चुकी है, जो ईरान के 14 सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर चल रही है। हाल ही में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी (Mohsin Naqvi) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-अमेरिका वार्ता और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आसिम मुनीर (Asim Munir) भी जल्द ईरान जा सकते हैं।

 

ट्रंप की कड़ी चेतावनी
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा “अगर हमें सही जवाब नहीं मिला तो हालात बहुत तेजी से बदल सकते हैं। हम पूरी तरह तैयार हैं।” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को “100 प्रतिशत संतोषजनक जवाब” चाहिए। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी स्टीफन मिलर (Stephen Miller) ने कहा कि ईरान के सामने दो ही रास्ते हैं-अमेरिका की शर्तों वाला समझौता स्वीकार करना या फिर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का सामना करना। उन्होंने कहा कि ऐसी सैन्य कार्रवाई “आधुनिक इतिहास में नहीं देखी गई होगी।”