आईपीएल क्रिकेट में, कल रात धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने 211 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। डेविड मिलर ने 28 गेंदों पर 51 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए, मिशेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। माधव तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आज, गुजरात टाइटन्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।















