अंबाला : हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक मामूली बात पर एक 50 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई है। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कलाल माजरी क्षेत्र की है। मृतक की पहचान रामनाथ सिंह पंडित के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर गली के बंद हिस्से में एक युवक और युवती खड़े थे। रामनाथ ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गया और विवाद हो गया। पहले युवक और युवती चले गए। फिर युवक अपने 3-4 साथियों के साथ दोबारा आया और रामनाथ से बहस शुरू कर दी।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। विवाद बढ़ने पर रामनाथ ने आत्मरक्षा के लिए हाथ में हथौड़ी उठा ली। इसी दौरान युवकों ने रामनाथ पर ईंटों से हमला कर दिया। आरोपियों ने लगातार कई ईंटें मारीं, जिनमें से कुछ उनके सिर पर लगीं। सिर गंभीर चोट लगने के बाद खून से लथपथ होकर रामनाथ जमीन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके के भी सीसीटीवी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावर युवक कैद हो गए है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए असपताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।















