Punjabi News

Petrol Diesel Price 9 May: जानें क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? आज दिल्ली से लेकर पटना तक…

11

Petrol Diesel Price 9 May : अगर आप शनिवार और रविवार की छुट्टी में अपनी गाड़ी लेकर कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज 9 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने कीमतों में कोई सीधा बदलाव नहीं किया है लेकिन स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) के चलते कई शहरों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख चार महानगरों में तेल की कीमतें अलग-अलग स्तर पर हैं। दिल्ली में जहां कीमतें स्थिर हैं वहीं मुंबई में तेल खरीदना सबसे ज्यादा भारी पड़ रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई यानि कि आर्थिक राजधानी में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
बात करें अगर चेन्नई की तो यहां पेट्रोल के लिए ₹100.75 और डीजल के लिए ₹92.34 चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर मिल रहा है।

 

यूपी, राजस्थान और बिहार की स्थिति

महंगाई पर मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले, अब LPG के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम
महंगाई पर मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले, अब LPG के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम

राज्यों में लगने वाले टैक्स (VAT) के कारण कीमतों में बड़ा अंतर दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर है। वहीं राजस्थान के जयपुर में ऊंचे वैट के कारण जयपुर में पेट्रोल ₹104.88 और डीजल ₹90.36 के करीब बिक रहा है। बात करें अगर बिहार के पटना की तो यहां पेट्रोल ₹105.18 और डीजल ₹92.04 प्रति लीटर है। जिलों के हिसाब से परिवहन खर्च जुड़ने पर रेट थोड़े बदल सकते हैं।

 

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के रेट (1 लीटर)

नई दिल्ली ₹94.77
नोएडा ₹94.90
गुड़गांव ₹95.48
बेंगलुरु ₹102.92
हैदराबाद ₹107.50
तिरुवनंतपुरम ₹107.48
चंडीगढ़ ₹94.30

यह भी पढ़ें: ओडिशा: 50 हजार की घूस लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार, CBI ने बालासोर में जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

प्रमुख शहरों में आज डीजल के रेट (1 लीटर)

नई दिल्ली ₹87.67
मुंबई ₹90.03
नोएडा ₹88.01
कोलकाता ₹92.02
भुवनेश्वर ₹92.74
जयपुर ₹90.38
पटना ₹91.49

जानें कीमतों में क्यों होता है अंतर?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के बाद राज्य सरकारें अपना वैट (VAT) वसूलती हैं। इसके अलावा फ्रेट चार्ज (परिवहन लागत) के कारण एक ही राज्य के दो अलग-अलग शहरों में भी कीमतों में 20 से 50 पैसे तक का अंतर आ जाता है।