भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कल डर्बन में खेला जाएगा। तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को होगा। फाइनल मैच बेनोनी के विलोमूरे पार्क में 27 अप्रैल को होना है।
कल डर्बन में हुए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया।
यह श्रृंखला ऐसे समय में हो रही है, जब महिला टी-20 विश्वकप मुकाबले में दो महीने से भी कम समय रह गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए यह श्रृंखला, विश्वकप के लिए तैयारी है। टी-20 विश्वकप मुकाबला जून में होना है।
















