Punjabi News

बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी ऑस्कर श्मिट का निधन

5

बास्केटबॉल के इतिहास में सबसे अधिक स्कोर करने वालों में से एक ब्राजील के ऑस्कर श्मिट का देहांत हो गया है। वे 68 वर्ष के थे। श्मिट ने मस्तिष्क ट्यूमर से लंबी लड़ाई के बाद कल अंतिम सांस ली। ब्राजील और यूरोप में 30 साल के पेशेवर करियर के बाद श्मिट ने 2003 में संन्यास ले लिया था। 2013 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

श्मिट ने पांच ओलंपिक खेलों और चार विश्व कप में ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया और दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वकालिक स्कोरिंग रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीन दशक के पेशेवर करियर के बाद उन्होंने 2003 में 45 वर्ष की आयु में खेल से संन्यास ले लिया। क्लब और देश के लिए श्मिट का 49 हजार 737 अंकों का अनौपचारिक विश्व रिकॉर्ड 2024 में लेब्रॉन जेम्स ने तोड़ा।