Punjabi News

Electricity Price Hike: बेंगलुरु और मैसूर में महंगी हुई बिजली, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें

7

Electricity Price Hike: कर्नाटक में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग (KERC) ने राज्य में बिजली के रेटों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। विभाग का कहना है कि राज्य में बिजली आपूर्ति कंपनियों (ESCOMs) के राजस्व घाटे की भरपाई के लिए नई दरें लागू की गई हैं। इस फैसले के तहत जहां बेंगलुरु और मैसूर जैसे बड़े शहरों में बिजली महंगी हो गई है, वहीं राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।

 

कीमत बढ़ोतरी के पीछे कारण

बिजली कंपनियों को हुए करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। आयोग के अनुसार, अकेले बेंगलुरु बिजली आपूर्ति कंपनी (BESCOM) को करीब ₹2,068 करोड़ का घाटा हुआ है। इस ग्राहकों से ‘ट्रू-अप चार्जेज’ (True-up Charges) के तौर पर चार्ज किया जाएगा। आयोग कहना है कि इस चार्ज को अगले एक साल तक चार्ज किया जाएगा, ताकि एक बार चार्ड करने से लोगों पर बोझ न पड़े। यह नई कीमतें 1 मई, 2026 से प्रभावी होंगी।

 

किस शहर पर क्या होगा असर?

आयोग का यह आदेश पूरे राज्य में एक समान नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों के मुनाफे और घाटे के आधार पर दरें तय की गई हैं:

क्षेत्र/कंपनी

प्रभाव

बदलाव (प्रति यूनिट)

बेंगलुरु (BESCOM)

भारी बढ़ोतरी

56 पैसे की वृद्धि

मैसूर (CESC)

मामूली बढ़ोतरी

15 पैसे की वृद्धि

हुबली/गुलबर्गा (HESCOM/GESCOM)

राहत/रिफंड

10 पैसे की कटौती

मंगलुरु (MESCOM)

राहत/रिफंड

09 पैसे की कटौती

 

इन जगहों पर होगा फायदा

उत्तर कर्नाटक (HESCOM, GESCOM) और तटीय इलाकों (MESCOM) के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इन क्षेत्रों की कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं को पैसे वापस करें।