Punjabi News

पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगह की कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित, सुरक्षा एजेंसियां फेल: परगट सिंह

10
  • -चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर और पंजाब में थाने पर बम हमले की परगट सिंह ने निंदा की
  • -परगट बोले- पंजाब के लोगों की सुरक्षा को छोड़ सोशल मीडिया पर राजनीति चमकाने में व्यस्त मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़:पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने चंडीगढ़ में भाजपा के दफ्तर पर हुए बम अटैक के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण वहां की पुलिस और सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में वहां अटैक होना सुरक्षा एजेंसियों की अफसलता को दिखाती है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ दोनों ही जगह की कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस तरह सरकारों का कोई ध्यान नहीं है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब दो-तीन जगह पर गोलियां न चलती हों और हत्याएं न होती हों। अब तो थानों और राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों पर बम अटैक होने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में 10 अटैक हो चुके हैं। पंजाब बॉर्डर स्टेट होने के कारण यहां खतरा ज्यादा रहता है। उसके बावजूद सरकारें इस तरफ गंभीरता नहीं दिखा रही है। केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के पास भी हमलों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। वह भी इसमें फेल साबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। क्योंकि पंजाब पहले ही पुलिस स्टेट बन चुका है और लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिर्फ अपनी राजनीति सोशल मीडिया पर ही चमकाने में व्यस्त हैं। वह सिर्फ दिखाने की राजनीति कर रहे हैं। उनको पंजाब के हित में जाग जाना चाहिए और लोगों को सुरक्षा के लिए सख्त फैसला लेने चाहिए।