Punjabi News

Gold Silver crash: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, 30 जनवरी को आई तेज गिरावट

116

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली के दबाव में सोना और चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार (30 जनवरी) को औंधे मुंह गिरे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं के भाव नरम पड़ गए हैं। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव करीब 1065 रुपए लुढ़क कर 1,82,897 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 12709 रुपए गिरा है, ये 3,87,184 रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी के बाद अब सोना और चांदी फिसलते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोना पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थी।

शुक्रवार को Comex पर सोना 5,376.40 डॉलर पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,318.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय सोना 157.70 डॉलर की गिरावट के साथ 5,160.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस महीने सोने ने 5,586.20 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था।

Comex पर चांदी 115.88 डॉलर पर खुली। पिछला बंद भाव 114.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 2.92 डॉलर टूटकर 111.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस महीने चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था।