Punjabi News

करंट वायर तोड़ सेवानिवृत्त फौजी के घर चोर कर गए बड़ा कांड, 8 लाख रूपए की लग गई चपत

199

बवानीखेड़ा: गांव सुमरा खेड़ा में चोरों ने सेवानिवृत्त सूबेदार कुलदीप सिंह के घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, सीसीटीवी, डीवीआर व सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। नगदी सहित सामान की कीमत लगभग आठ लाख है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह 10 जनवरी को पत्नी के साथ घर को सुरक्षित बंद कर बाढड़ा स्थित अपनी निजी टाइल्स फैक्ट्री में काम के लिए गया हुआ था। 22 जनवरी को उनके भाई की पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि घर की चारदीवारी पर लगी करंट वायर टूटी हुई है और कैमरों की लाइट भी नहीं जल रही। इसके बाद 24 जनवरी को जब वह परिवार सहित वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

जांच में सामने आया कि लोहे की अलमारी और कमरों में बनी अलमारियां भी तोड़ी गई थीं। मामले की शिकायत थाना बवानी खेड़ा में दी गई। एएसआई प्रवीण पुलिस टीम के साथ पहुंचे और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।