Punjabi News

Giridih Road Accident: गिरिडीह में काल बनकर आया गुरुवार, अलग-अलग सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 की मौत

199

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार को हुए तीन अलग -अलग सड़क दुर्घटना में मां – बेटे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गिरिडीह- डुमरी रोड स्थित पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज मोड के समीप हुई, जहां एक अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे कि मौत हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक मां- बेटे की पहचान नहीं हो पाई थी।

पीरटांड पुलिस दोनों के पहचान में जुटी हुई है। इधर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के माधवाडीह में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश साव उर्फ टिंकू साव के रूप में हुई है। वह गांडेय थाना क्षेत्र के जेरूआडीह पंचायत के डाकबंगला पिरहाकट्टा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि 6 माह पूर्व राजेश की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में हुई थी और गुरुवार को वह अपनी पत्नी को शीतलपुर स्थित मायके छोड़ने के लिए आया था।

पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो मधवाडीह के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।