Punjabi News

2025 में श्रीलंका घूमने वालों में भारतीय रहे टॉप पर, दिसंबर में टूटा रिकॉर्ड

172

Colombo: साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और वर्ष 2025 में कुल 5,31,511 भारतीय पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की।

 

बयान में कहा गया है कि 2024 की तुलना में 2025 में 1,14,000 से अधिक भारतीय पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की। आंकड़ों के अनुसार दूसरे स्थान पर ब्रिटेन रहा, जिसके 21,227 पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की। आंकड़ों में कहा गया है कि दिसंबर में सबसे अधिक 56,715 जबकि फरवरी में सबसे कम 35 हजार भारतीयों ने श्रीलंका की यात्रा की। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में सबसे अधिक 2,58,928 विदेशी पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की।