Punjabi News

Gold-Silver hit All Time High: सोने-चांदी का नया रिकॉर्ड, कीमत देख चौंक जाएंगे आप

1374

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 1,40,900 रुपए, जबकि एक किलोग्राम चांदी के भाव में 3.76 फीसदी की तेजी आई है, ये 2,62,235 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सर्वोच्च शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,529.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,500 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 88.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,589.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,612.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 80.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.93 डॉलर की तेजी के साथ 83.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 83.90 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।