Punjabi News

शर्मनाक: अंबाला में 6 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

202

अम्बाला : अम्बाला छावनी के टांगरी बांध के साथ लगती कॉलोनी में 6 साल की बच्ची के साथ पिता ने ही दुष्कर्म की कोशिश की। एक महिला को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी और कुछ देर तक जब बच्ची चुप नहीं हुई तो आसपास के लोग मकान के अंदर दाखिल हो गए। फिर दरवाजा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

बच्ची का पिता ही अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई और पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। सामने यह आ रहा है कि भवानी की पत्नी अलग रहती है और बच्ची अपनी दादी के साथ रहती है। थाना प्रभारी महेश नगर जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।