Punjabi News

बिहार के दोनों डिप्टी CM के पास मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति, राज्य के सबसे अमीर मंत्री का नाम जान चौंक जाएंगे आप

111

Bihar Ministers Wealth: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत उनकी पूरी कैबिनेट ने अपनी संपत्ति का ब्योरा (Bihar Ministers Wealth) सार्वजनिक कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अधिकांश मंत्रियों से कम संपत्ति हैं। बड़ी बात है कि दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं। कैबिनेट में सिर्फ 3 मंत्रियों को छोड़कर सभी मंत्री नीतीश कुमार से अधिक संपत्ति रखते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति कितनी?
नीतीश कुमार की संपत्ति का ब्योरा:

कुल संपत्ति: ₹1.65 करोड़
नकद: ₹20,552
पशुधन: 13 गाय और 10 बछड़े
कृषि भूमि: नहीं
निजी घर: नहीं
आभूषण: अंगूठी की कीमत बढ़कर ₹2.03 लाख
कार- 11.32 लाख रुपये मूल्य की
बिहार के सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री कौन?
सबसे अमीर मंत्री- डॉ. अशोक चौधरी (ग्रामीण कार्य मंत्री)

अशोक चौधरी की कुल संपत्ति ₹42.68 करोड़ (पत्नी की संपत्ति सहित) है।
दूसरे नंबर पर- रमा निषाद (पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री)

रमा निषाद की कुल संपत्ति ₹31.85 करोड़ है

सबसे गरीब मंत्री- संजय कुमार

संजय कुमार के पास कुल संपत्ति 23.85 लाख रुपए है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास हथियार और करोड़ों की जमीन
डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री से कहीं अधिक संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास हथियार, गाड़ी, सोना और करोड़ों की जमीन है।

सम्राट चौधरी की संपत्ति:

नकद: 1.35 लाख रुपए
बैंक जमा: 34.88 लाख रुपए
बॉन्ड/बीमा निवेश: 51.68 लाख रुपए
जमीन: 4.91 करोड़ रुपए
हथियार: 4 लाख रुपए की राइफल, 2 लाख रुपए का रिवॉल्वर
गाड़ी: 7 लाख रुपए की बोलेरो
सोना: 200 ग्राम (₹20 लाख)
पत्नी के नाम IAS कॉलोनी में फ्लैट (1450 वर्गफीट)
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति 10 करोड़ के करीब
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब 6 गुना ज्यादा है।

विजय सिन्हा की संपत्ति का ब्योरा:

कुल संपत्ति: करीब 10 करोड़ रुपए
चल संपत्ति: 5.13 करोड़ रुपए
अचल संपत्ति: 3.64 करोड़ रुपए
नकद: 88,560 रुपए
हथियार: 77,181 रुपए की राइफल
सोना: 90 ग्राम (₹9.9 लाख, गिफ्ट)
पत्नी की कंपनी: शिवा इंटरप्राइजेज (₹2.40 करोड़)