Punjabi News

Bank Holiday 2026: आ गई साल भर की छुट्टियों की लिस्ट, RBI ने बताया 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

158

बिजनेस डेस्कः नए साल 2026 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। ये छुट्टियां राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के आधार पर तय की गई हैं। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी।

राष्ट्रीय और प्रमुख त्योहारों पर बंद रहेंगे बैंक
2026 में गणतंत्र दिवस, होली, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, गुड फ्राइडे, बैसाखी, मुहर्रम, दशहरा, दुर्गा पूजा और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा लखनऊ जैसे शहरों में हजरत अली जयंती जैसी क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

जनवरी 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां
1 जनवरी: न्यू ईयर/गान-ंगाई – आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, इतानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग
2 जनवरी: न्यू ईयर/मनम जयंती – आइजॉल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 जनवरी: हजरत अली जयंती – लखनऊ
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती – कोलकाता
14 जनवरी: मकर संक्रांति/माघ बिहू – अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इतानगर
15 जनवरी: उत्तरायण/पोंगल – बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा
16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस – चेन्नई
17 जनवरी: उजावर तिरुनल – चेन्नई
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा – अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस – पूरे देश में बैंक बंद
फरवरी 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
18 फरवरी: लोसार
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस
मार्च 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
2 मार्च: होलिका दहन
3 मार्च: होली/डोल जात्रा/धुलेंडी
4 मार्च: होली (दूसरा दिन)/याओसंग
13 मार्च: चापचर कुट
17 मार्च: शब-ए-कद्र
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नववर्ष/प्रथम नवरात्रि
20 मार्च: ईद-उल-फित्र/जुमात-उल-विदा
21 मार्च: ईद-उल-फित्र (शव्वाल-1)/सरहुल
26–27 मार्च: श्री राम नवमी
31 मार्च: महावीर जयंती
अप्रैल 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
1 अप्रैल: बैंक वार्षिक खाते बंद (Year Closing)
2 अप्रैल: मौंडी थर्सडे
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती/बैसाखी/तमिल नववर्ष/बोहाग बिहू
15 अप्रैल: बंगाली नववर्ष/विशु/हिमाचल दिवस
16 अप्रैल: बोहाग बिहू
20 अप्रैल: बसव जयंती/अक्षय तृतीया
21 अप्रैल: गारिया पूजा
मई 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
1 मई: महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा
9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
16 मई: सिक्किम राज्य दिवस
26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती
27–28 मई: ईद-उल-अधा (बकरीद)
जून 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
15 जून: वाईएमए दिवस/राजा संक्रांति
25–26 जून: मोहर्रम/आशूरा
29 जून: संत गुरु कबीर जयंती
30 जून: रेम्ना नी
जुलाई 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
22 जुलाई: खारची पूजा – अगरतला
अगस्त 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
4 अगस्त: केर पूजा
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष
19 अगस्त: महाराजा बिर बिक्रम किशोर जयंती
सितंबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
4 सितंबर: जन्माष्टमी
12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि
14–15 सितंबर: गणेश चतुर्थी
21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि
22 सितंबर: कर्मा पूजा
23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जयंती
25 सितंबर: इंद्रजात्रा
अक्टूबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
10 अक्टूबर: महालय अमावस्या
17–23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा
26 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर: करवा चौथ
31 अक्टूबर: सरदार पटेल जयंती
नवंबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
9–11 नवंबर: दीवाली/भाई दूज
13 नवंबर: वांगाला उत्सव
16 नवंबर: छठ पूजा
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
27 नवंबर: कनकदास जयंती
दिसंबर 2026 बैंक हॉलीडे लिस्ट
1 दिसंबर: आदिवासी विश्वास दिवस/राज्य स्थापना दिवस
3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
9–11 दिसंबर: लोसूंग/नामसूंग
18–19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस सहित क्षेत्रीय छुट्टियां
24–26 दिसंबर: क्रिसमस
30 दिसंबर: यू किआंग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर: न्यू ईयर ईव
ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
छुट्टियों के दौरान ब्रांच में कामकाज नहीं होगा
ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी
क्षेत्रीय छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग होंगी
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग काम छुट्टियों से पहले निपटा लें और अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांचें।