Punjabi News

Gold-Silver Price Crash: सप्ताह की शुरुआत में सोना-चांदी धड़ाम, MCX पर ₹1,515 सस्ता गोल्ड

83

बिजनेस डेस्कः Gold-Silver Price Crash: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट देखने को मिली है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1515 रुपए (1.17 फीसदी) लुढ़कर 1,22,743 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 0.75 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,53,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,069.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,079.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,044.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 49.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 49.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 49.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

# Gold Silver Price Crash# Gold Silver Price Today# gold rate down# Gold# Silver# Gold price# Silver price# MCX# Gold Price Today# gold jewelry# MCX gold price# November gold rate# Business News