Punjabi News

पंजाब में बड़ा हादसा, PRTC और इंडो कैनेडियन बस के बीच जबरदस्त टक्कर

130

पटियाला/राजपुरा: पीआरटीसी की बस और इंडो-कैनेडियन बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त हादसा राजपुरा के गगन चौक के पास हुई। दुर्घटना में पी.आर.टी.सी. बस के ड्राइवर की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए पटियाला भेज दिया गया है।

इसके अलावा बस के कंडक्टर को भी चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए 3 लोगों को पीजीआई और 10 लोगों को राजिंद्रा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।