Punjabi News

IND vs SA 2nd Test Day 1: लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 156 रन

83

स्पोर्ट्स डेस्क : गुवाहाटी के बारसापारा स्टेड‍ियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट (22 नवंबर) शुरू हो गया है। जहां साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मैच में टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता था। ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 32) और कप्तान टेम्बा बवूमा (नाबाद 36) की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन भोजनकाल तक 55 ओवर में दो विकेट पर 156 रन बना लिये हैं।

आज बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक एक विकेट पर 82 रन बना लिये थे। इस टेस्ट मैच में चायकाल, लंच से पहले लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट एडन मारक्रम के रूप में 27वें ओवर में गिरा। मारक्रम ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाये।

चायकाल के बाद पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन ने 82 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 35 रन बनाये। भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 156 रन बना लिये है और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 32) और कप्तान टेम्बा बवूमा (नाबाद 36) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

हेड टू हेड

कुल मैच – 94
भारत – 40 जीत
दक्षिण अफ्रीका – 51 जीत
नोरिजल्ट – 3

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी की पिच को आम तौर पर बैटिंग-फ्रेंडली माना जाता है, जहां हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह-सुबह नमी और ठंडी हवाएं तेज गेंदबाजों को स्विंग दे सकती हैं, खासकर पहले कुछ घंटों में। दोनों टीमों के पास अच्छे पेस अटैक हैं, इसलिए टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाजों को शुरू में नई गेंद से खेलना मुश्किल लग सकता है, जबकि गेंदबाज जल्दी ब्रेकथ्रू के लिए एक्स्ट्रा मूवमेंट का फायदा उठा सकते हैं।

मौसम

गुवाहाटी में नवंबर का महीना आम तौर पर अच्छा और सूखा रहता है, दिन का औसत तापमान 27°C और रात का न्यूनतम तापमान 18°C ​​के आसपास रहता है। बारिश बहुत कम होती है, औसतन सिर्फ एक दिन बारिश होने की उम्मीद है और लगभग 8 एमएम बारिश हो सकती है।

प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुुरेल, रिषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेयने (विकेटकीपर), मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।