Punjabi News

अब UK सीमा पर दिखा रूसी जासूसी जहाज़, ब्रिटिश रक्षा मंत्री बोले-“पुतिन हम तैयार हैं”

152

London: ब्रिटेन ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है कि वह अपनी सीमाओं में किसी भी घुसपैठ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान तब आया जब रूस की जासूसी जहाज़ ‘यांतर’ (Yantar) स्कॉटलैंड के उत्तर में ब्रिटिश जलसीमा के किनारे पर दिखाई दी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने बताया कि रूसी जहाज़ ने उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने वाले ब्रिटिश निगरानी विमानों के पायलटों पर लेज़र डाइरेक्ट किए, जो बेहद गंभीर उत्तेजक कार्रवाई मानी जाती है। हीली ने सख्त लहजे में कहा- “मेरा संदेश रूस और पुतिन के लिए साफ है हम आपको देख रहे हैं।

 

हमें पता है कि आप क्या कर रहे हैं। और अगर यांतर दक्षिण की ओर बढ़ा, तो हम तैयार हैं।” ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, यांतर रूसी नौसेना का विशेष जहाज़ है, जो शांतिकाल में जासूसी और युद्धकाल में तोड़फोड़ (sabotage) के लिए डिजाइन किया गया है। इसी वजह से ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश इस जहाज़ पर लगातार निगरानी रखते हैं। हीली ने कहा कि रूस की यह गतिविधि यूरोप की पानी के नीचे मौजूद महत्वपूर्ण पाइपलाइनों और संचार केबलों पर खतरा पैदा करती है ठीक वैसे ही जैसे बाल्टिक सागर में हुए हमलों में देखा गया था।
यह पहला मामला नहीं
पिछले वर्ष चेतावनी मिलने के बाद यांतर ब्रिटिश जलक्षेत्र छोड़कर भूमध्य सागर चला गया था। इस वर्ष जब यह जहाज इंग्लिश चैनल से गुज़रा, तो ब्रिटिश युद्धपोत HMS Somerset ने उसका पीछा किया था। ब्रिटेन ने साफ किया है कि उसकी सुरक्षा व्यवस्था हर संभावित रूसी कदम का जवाब देने के लिए सक्रिय और तैयार है।