Punjabi News

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की फुल कमीशन बैठक 31 अक्टूबर को

111

चंडीगढ़:पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की फुल कमीशन बैठक 31 अक्टूबर को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की यह 27वीं बैठक होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में पुलिस, स्थानीय निकाय, सामाजिक न्याय तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट ली जाएगी।