Punjabi News

मैडागास्कर की राजनीति में भूचालः तख्तापलट बाद राजोइलिना पर फिर गिरी गाज,सरकार ने छीनी पूर्व राष्ट्रपति की नागरिकता

260

International Desk: मैडागास्कर के सैन्य शासन ने तख्ता पलट करने के एक सप्ताह बाद अपदस्थ राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना की नागरिकता छीन ली है। राजोइलिना इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद देश छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। उनके पास फ्रांसीसी नागरिकता भी है। देश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हेरिन्त्सलामा राजोनारिवेलो ने एक ऐसे कानून को लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें किसी अन्य देश की नागरिकता रखने वाले मेडागास्करवासियों की नागरिकता वापस लेने का प्रावधान है।

 

राजोइलिना के पास फ्रांसीसी नागरिकता होने के कारण पहले 2023 के चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए उनकी अर्हता को लेकर बहस छिड़ गई थी। हालांकि, वह चुनाव जीत गए थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रोजोइलिना युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के उग्र होने के बाद देश छोड़कर चले गए थे। उनके विरोध में कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे और शुरू में सुरक्षा बलों द्वारा कठोर कार्रवाई की गई, जिसमें 22 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।