Punjabi News

Bihar BJP Candidates List: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें किन्हें मिला टिकट

230

Bihar BJP Candidates List: बिहार चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। अलीनगर से मैथिली ठाकुर, बक्सर से आनंद मिश्रा (IPS) को टिकट मिला है।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट-

1. बनियापुर- केदार सिंह

2. हायाघाट- रामचंद्र प्रसाद
3. छपरा- छोटी कुमारी

4. सोनपुर- विनय कुमार सिंह

5. शाहपुर- राकेश ओझा

6. अलीनगर- मैथिली ठाकुर

7. बक्सर- आनंद मिश्रा (IPS)

8. मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार

9. गोपालगंज- सुभाष सिंह

10. रोसड़ (SC)- बीरेंद्र कुमार

11. बाढ़- सियाराम सिंह

12. अगिआंव (SC)- महेष पासवान

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें जाति और समुदाय के आधार पर समावेशी प्रतिनिधित्व पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित किया गया है। सामाजिक संतुलन के उद्देश्य से एक रणनीतिक कदम के तहत, भाजपा ने दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है।