Punjabi News

CM मान दिवाली से पंजाब की जनता को देंगे बड़ा तोहफा!

91

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लहरागागा के लोगों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा दिया जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री मान आज लहरागागा दौरे पर हैं। वे यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कुछ का उद्घाटन भी करेंगे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री मान नए तहसील कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नए पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय और अन्य विकास कार्यों की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।