Punjabi News

राष्ट्रीय स्तर पर लाभ उठाने के लिए कांग्रेस ने पंजाब के हित आम आदमी पार्टी के पास गिरवी रख दिए हैं – सुनील जाखड़

150

आप सरकार की नाकामियों के कारण आई बाढ़
चंडीगढ़ :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर लाभ लेने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के हित आम आदमी पार्टी के पास गिरवी रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब जब यह स्पष्ट हो चुका है कि पंजाब में आई बाढ़ के लिए राज्य सरकार की नाकामियां जिम्मेदार थीं, तब भी जब इसके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पंजाब दौरे पर आए तो उन्होंने न तो राज्य सरकार के खिलाफ एक शब्द बोला और न ही कांग्रेस की प्रदेश नेतृत्व ने विपक्ष की अपनी जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि दोनों पार्टियां एक ही हैं और इनकी जुगलबंदी अब सबके सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 230 करोड़ रुपये बाढ़ आपदा प्रबंधों पर खर्च करने के दावों के बावजूद जिस तरह तटबंध पानी में बह गए, यह प्रमाण है कि इस सरकार ने बाढ़-रोधी प्रबंधों में ईमानदारी से काम नहीं किया और आज हर बच्चा इस सरकार की नाकामी को कोस रहा है तथा पंजाब के लाखों लोग इस दर्द को झेल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप है।

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा बुलाया गया विधानसभा का सत्र भी सिर्फ समय बिताने की कार्रवाई है क्योंकि यदि उन्हें कुछ करना ही है तो उनके पास पहले से ही एसडीआरएफ के 12 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध हैं और जनता तो तुरंत सहायता चाहती है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के साथ धोखा करने के लिए कांग्रेस को भी कीमत चुकानी पड़ेगी, वहीं पंजाब की जनता को अपनी नासमझी के कारण डुबाने वाली आप सरकार को भी अपने गुनाहों की सज़ा जनता की अदालत में भुगतनी पड़ेगी।