Punjabi News

पंजाब तो हमेशा से चढ़दीकला में रहा है, सकंट में तो खुद आप सरकार फंसी है : परगट सिंह

176

पंबाजियों ने बाढ़ में अपनी दरियादिली और चढ़दीकला पहले ही दिखा दी

परगट बोले- सरकार का एक ज़मीर होता है, पंजाब में आप सरकार का मर चुका है

चंडीगढ़:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से घोषित की गई नई योजना मिशन चढ़दीकला पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा ही चढ़दीकला में रहा है। अब भी इतनी बड़ी त्रासदी से पंजाब गुजर कर उभर रहा है, लेकिन उस समय पंजाब सरकार ही गायब रही। इस समय संकट में तो आम आदमी पार्टी की सरकार है। क्योंकि सरकार का एक ज़मीर होता है, जोकि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का मर चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र में भाजपा सरकार को लगता है कि 2014 से पहले देश में कुछ था ही नहीं, वैसे ही पंजाब में आप सरकार को भी लग रहा है कि 2022 से पहले पंजाब भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं था।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब कभी चढ़दीकला से अलग ही नहीं हुआ। पंजाबियों में पंजाब में आई बाढ़ में मदद के लिए दिल के दरवाजे खोलकर चढ़दीकला दिखा दी थी। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने सिर्फ पंजाब को बाढ़ में धकेला है। पंजाब के बांधों को टूटने की नौबत तक पहुंचाया। राज्य के हजारों गांवों को पानी में डूबा दिया। इस मानव निर्मित बाढ़ लाने के लिए पंजाब के लोग कभी आम आदमी पार्टी को माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब आप सरकार मिशन चढ़दीकला के जरिए देश विदेश में बैठे लोगों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। पंजाब का 23 हजार करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। अगर सरकार और उनकी प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ के खतरे के पता होने के बावजूद कोई मीटिंग नहीं की। न ही केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पास पड़े एसडीआरएफ के 12000 करोड़ रुपए के फंड का ही इस्तेमाल किया गया। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी गलती से पल्ला झाड़ रहे हैं।