Punjabi News

अमेरिका में भारतीय होटल मैनेजर की बेरहमी से हत्या, पत्नी-बेटे के सामने सिर कलम सड़क पर फैंका

334

Washington: अमेरिका के डलास में भारतीय मूल के होटल मैनेजर चंद्रमौली “बॉब” नागमलैय्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका अंतिम संस्कार उनका परिवार शनिवार अपराह्न दो बजे टेक्सास के फ्लावर माउंड स्थित फ्लावर माउंड फैमिली फ्यूनरल होम में करेगा। चंद्रमौली “बॉब” नागमलैय्या की हत्याउसके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) ने चाकू से हमला करके की थी। उसने “बॉब” के पत्नी और बेटे के सामने ही उसका सिर कलम कर दिया सरेआम सड़क पर फैंक दिया था।

नागमलैय्या पर हमले की गवाह उनकी पत्नी निशा और 18 वर्षीय बेटे गौरव की मदद के लिए शुरू किए गए चंदा अभियान के तहत करीब दो लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि एकत्र हो चुकी है। इस धनराशि का उपयोग नागमलैय्या के अंतिम संस्कार और गौरव की कॉलेज की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए किया जाएगा। नागमलैय्या (50) डाउनटाउन सुइट्स नामक होटल में काम कर करते थे।

हिंसक आपराधिक इतिहास वाले क्यूबा के नागरिक और नागमलैय्या के सहकर्मी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) ने सिर कलम करके उनकी हत्या कर दी थी। ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास मामले पर नजर रखे हुए है और ‘कांसुलर’ सहायता प्रदान कर रहा है। महावाणिज्य दूत डी सी मंजूनाथ ने कहा कि वाणिज्य दूतावास “परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।”