Punjabi News

आप के महासचिव दीपक बाली ने बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजो के का किया दौरा

297

सलमान खान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन द्वारा भेजी दो कश्तियां की सुपुर्द

पानी उतरने के बाद भी लोगों की हर संभव की जाएगी सहायता – दीपक बाली

फिरोजपुर:

फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का हाल चाल जानने के लिए आज दीपक बाली (आम आदमी पार्टी के महासचिव, चेयरमैन टूरिज्म पंजाब व वाइस प्रेसिडेंट पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) द्वारा गांव गट्टी राजो के का दौरा किया गया।

इस दौरान दीपक बाली ने गांव में पहुंच कर पहले वहां पानी के स्तर का जायजा लिया और साथ ही वहां गांव वासियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। जिसका सभी ने मिलजुल कर ही सामना करना है और इस मुश्किल की घड़ी में एक दूसरे का साथ देना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं और साथ ही गांव वासियों और अन्य समाज सेवी संस्थाओं का राहत कार्यों में भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज यहां लोगों का हाल चाल जानने और उनकी मदद के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से फिल्मी एक्टर सलमान खान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन से बातचीत की गई और आज इस गाँव के लिए 2 कश्तियों की सेवा भेजी गई है और यह भी कहा गया है कि पानी निकलने के उपरांत भी उनकी ओर से कई गाँवों को गोद लिया जाएगा और पूरी सहायता की जाएगी।

इस दौरान दीपक बाली द्वारा गांव के लोगों को राशन पानी और जानवरों के लिए फीड का भी वितरण किया गया और लोगों को भरोसा दिलाया कि हम उनके साथ खड़े हैं और पानी उतरने पर भी गांव वासियों की तब तक पूरी मदद की जाएगी जब तक वह फिर से पहले वाली जिंदगी जीने लायक नहीं हो जाते।

इस दौरान गांव के सरपंच प्रकाश सिंह द्वारा भी उन्हें गांव की हालत के बारे में अवगत करवाया गया। जिस पर उन्होंने हर गांव वासी की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने एनजीओ बीइंग ह्यूमन द्वारा भेजी दो कश्तियाँ उनके सुपुर्द की और कहा कि आने वाले समय में भी और मदद की जाएगी और आम आदमी पार्टी की सरकार, जिला प्रशासन उनके साथ डट कर खड़ा रहेगा। इस मौके पर उन्होंने वहां चल रहे राहत कार्यों, मेडिकल कैंपों का भी जायजा लिया।