Punjabi News

सनसनी: फेमस TikTok इन्फ्लुएंसर की क्रूर हत्या, ट्रक में प्लास्टिक से लिपटी मिलीं पूरे परिवार की लाशें

402

International Desk: अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेक्सिको में TikTok इन्फ्लुएंसर और सिंगर एस्मेराल्डा फेरर गरेबाय (32), उनके पति रोबर्टो कार्लोस गिल लिसिया (36), बेटे गाएल (13) और बेटी रेजिना (7) की लाशें एक पिकअप ट्रक में प्लास्टिक में लिपटी हुई मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक, 22 अगस्त को ग्वाडलजारा शहर में यह कार्टेल-स्टाइल एक्सीक्यूशन हुआ। फॉरेंसिक और बैलिस्टिक सबूत बताते हैं कि परिवार की हत्या एक ऑटो रिपेयर शॉप में की गई थी, जिसके बाद उनकी बॉडी गाड़ी में डंप कर दी गई।

 

एस्मेराल्डा सोशल मीडिया पर अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल दिखाती थीं और अक्सर नार्को-कोरिडो गानों पर वीडियो बनाती थीं। उनके वीडियो में “नार्को बॉयफ्रेंड के फायदे” जैसे कैप्शन भी देखे गए थे। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि परिवार सीधे किसी कार्टेल से जुड़ा था या नहीं, लेकिन अधिकारियों को शक है कि पति की बिज़नेस डीलिंग्स (गाड़ियों की बिक्री और खेती) के चलते वे संगठित अपराधियों के निशाने पर आए।मामले की जांच जारी है और लोकल मीडिया के मुताबिक पति को ही असली टारगेट माना जा रहा है।