Punjabi News

Punjab स्कूल में बाढ़ के पानी में फंसे 400 Students को लेकर आई नई Update

564

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव दबूड़ी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में बाढ़ आने से लगभग 400 विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ फंस गया। स्कूल में लगभग 5 फुट तक पानी भर गया था।

NDRF की बचाव टीमों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों को कुछ दूरी पर खड़े उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि रावी नदी का पानी सीमा पार कर लगभग 12-13 किलोमीटर तक फैल गया है, जिसके कारण आसपास के गाँवों के साथ-साथ दबूड़ी का जवाहर नवोदय स्कूल भी इससे प्रभावित हुआ है।