श्रीनगर ( मीर आफताब ) : कश्मीर घाटी में फिर से बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रहेगा। लोगों से नदियों और नहरों से दूर रहने की अपील की गई है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे जोजिला दर्रा, राजदान टॉप, साधना टॉप और संथान टॉप में आज शाम मौसम की पहली हल्की बर्फबारी हो सकती है।
हालांकि संभावना बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन ऊपर बताई गई जगहों पर हल्की बर्फबारी की 50-60 प्रतिशत संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर घाटी में तापमान बढ़ रहा था। हालांकि, बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।









