Punjabi News

Amrit Bharat Train: सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, यहां देखिए शेड्यूल

379

Amrit Bharat Train: उत्तर बिहार एवं मिथिलांचल के यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi ने बड़ी सौगात देते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर सीतामढ़ी स्टेशन से रवाना करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या- 05599 सीतामढ़ी- दिल्ली अमृत भारत उदघाटन स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से दोपहर 14.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी से 14.30 बजे खुलकर 15.15 बजे बैरगनिया, 16.10 बजे रक्सौल, 17.15 बजे नरकटियागंज, 18.20 बजे बगहा, 19.55 बजे सिसिवा बाजार, 20.30 बजे कप्तानगंज, 21.30 बजे गोरखपुर, 22.45 बजे बस्ती, 00.35 बजे गोंडा, 03.40 बजे लखनऊ, 06.00 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.10 बजे टुंडला एवं 12.15 बजे गाजियाबाद रूकते हुए अगले दिन 14.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।