Punjabi News

Uttarakhand Panchayat Chunav LIVE :उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, 17,829 उम्मीदवार उतरे मैदान में

220

देहरादूनः उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण आज यानी बृहस्पतिवार को है। जहां कुल 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने यहां बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा जबकि मतगणना 31 जुलाई को होगी।
श्रीनगर में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने डाला वोट

*टिहरी में बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे लोग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जनपद टिहरी के विकासखंड जौनपुर, थौलधार, जाखणीधार, भिलंगना एवं प्रतापनगर में प्रथम चरण का मतदान शुरू। सीमांत क्षेत्र भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखन्याली में सुबह से ही मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के 6,000 से अधिक पदों के लिए ​कुल ​17,829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से पंचायत चुनावों में मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि पंचायत ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। धामी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है।

उन्होंने राज्य के मतदाताओं, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।