Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 189वां दिन: पंजाब पुलिस ने 593 स्थानों पर छापेमारी कर 366 लोगों को किया गिरफ्तार

10
  • — पुलिस टीमों ने 203 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
  • — लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों की सूचना दे सकते हैं

चंडीगढ़, 28 जुलाई: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 189वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 593 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान, पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 189वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 366 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 53,891 हो गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 203 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की तथा अभियान के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दें तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 514वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 8 किलोग्राम भुक्की, 235 नशीली गोलियां तथा 14,240 रूपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इस अभियान के तहत पिछले 514 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,887 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित कर उपचार हेतु सहमत किया।