Punjabi News

गुजरात: कच्छ में कमर्शियल गाड़ी का फ्यूल टैंक अचानक फटा, हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत

10

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें कम से कम दो बच्चे शामिल हैं। हादसा एक कबाड़ यार्ड में उस समय हुआ, यहां एक कमर्शियल गाड़ी का फ्यूल टैंक फट गया और जोरदार धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर में नखत्राणा इलाके में हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस इंस्पेक्टर ए एम पटेल ने PTI को बताया, “नखत्राणा में एक छोटी कमर्शियल गाड़ी के डीज़ल टैंक में हुए धमाके जैसी घटना होने की आशंका है। इस घटना में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।’

मरने वालों की पहचान मोहम्मद इलियास (30), नूर मोहम्मद इलियास (26), हुसैन मोहम्मद (3.5) और नूर फातिमा (3) के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास गाड़ी से कबाड़ उतार रहे थे और तभी वाहन के फ्यूल टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि धमाका इतना ज़बरदस्त था कि उस समय गाड़ी के पास मौजूद दो बच्चे भी मारे गए। पुलिस ने धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन के डीजल टैंक में किस वजह से विस्फोट हुआ और क्या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी।अधिकारी हादसे से जुड़े दूसरे संभावित कारणों की भी जांच कर रहे हैं।

एक और घटना में, शनिवार को हैदराबाद में बन रही सात मंज़िला इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान में शामिल एक फायर अधिकारी ने बताया कि गाचीबोवली के अंजय्या नगर में ढही इमारत का मलबा हटाते समय दो शव बरामद किए गए।