चंडीगढ़:- विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम आज सुबह से ही अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास ग्रीन एवेन्यू पर छापेमारी करने पहुंच गई है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बिक्रम सिंह मजीठिया अंदर हैं या नहीं, लेकिन इस समय पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।










