Punjabi News

मजीठिया 7 दिन के पुलिस रिमांड पर :2 जुलाई को दोबारा अदालत में किया जाएगा पेश

111

मोहाली: मजीठिया ( Bikram Majithia ) को मोहाली जिला अदालत में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पेश किया गया है। सरकारी वकील की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आए से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। इसलिए उनकी सभी कंपनियों की जांच करना जरूरी है जिसके लिए इन्हें मोहाली से बाहर भी ले जाना पड़ेगा । वही Bikram Majithia के वकील अर्शदीप सिंह  ने दलील रखते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मुकदमा किया गया है । विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है उसे रिपोर्ट को भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद मजीठिया को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 2 जुलाई को दोबारा उसे अदालत में पेश किया जाएगा।