बरनाला: किसान नेता और पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने पुलिस चौकी हंडिआया के कर्मचारियों पर शराबी हालत में गाड़ी का एक्सीडेंट करने और मारपीट के आरोप फेसबुक पर लाइव होकर लगाए हैं। शनिवार रात को करीब 10.30 बजे उन्होंने एक वीडियो वायरल की। लक्खा सिधाना ने कहा कि वह पटियाला से अपने घर रामपुर जा रहे थे। बरनाला जिले के हंडिआया के पास एक गाड़ी ने उनको टक्कर मारी और उनसे गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस कर्मचारी है, वहीं आ जाओ। वह गाड़ी का पीछा कर पुलिस चौकी हंडिआया में पहुंच गए। वहां पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी उनसे गलत व्यवहार किया। इस संबंध में वीडियो जारी करके डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे लक्खा सिधाना व उसके साथ एक युवक अकाशदीप सिंह निवासी फूल करेटा कार पर पटियाला से बठिंडा की ओर जा रहे थे। उसके साथ उसके दो गनमेन भी कार में शामिल थे। जब वह बठिंडा नेशनल मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो, वहीं दो पुलिस कर्मचारी सुरजीत सिंह थाना ठुल्लीवाल व चौकी हंडिआया के मुख्य कर्मचारी अपने किसी पुलिस कर्मचारी की सेवामुक्ति पार्टी से वापिस हंडिआया चौकी को जा रहे थे। तभी ओवरटेक के कारण दोनों की गाड़ियां आपस में टक्का गई। जहां उसका आपस में विवाद हो गया। जहां पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब पीकर व गलत व्यवहार के आरोप लगाए। डीएसपी बैंस ने बताया कि सिविल अस्पताल बरनाला में दोनों पुलिस कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी का मेडिकल करवाया गया, जहां डाक्टरों की रिपोर्ट में कोई भी प्रतिबंधित व शराब पदार्थ नहीं पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना व उसके साथी पर पुलिस कर्मचारियाे पर झूठे लगाए व गलत व्यवहार करने के आरोप में उन्हें काबू कर लिया था। उन्होंने कहा कि दोनों को एसडीएम बरनाला समक्ष पेश कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
















