Punjabi News

पार्षद हत्याकांड में शूटर का एनकाउंट : पुलिस क्या करेगी खुलासा ?

208

 

अमृतसर : पार्षद हरजिंदर सिंह उर्फ बामन की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के गैंग्सटर का एनकाउंटर कर दिया है। सूत्रों से मिली  जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह अमृतसर कमिश्नरेट पुलिसी की टीम ने मामले में नामजद दो आरोपितों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जोबन को गिरफ्तार किया है। इस बीच गुरप्रीत सिंह ने भागते हुए पुलिस पऱ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस की गोली लगने से गुरप्रीत सिंह जख्मी हो गया। सूत्रों से मिली  जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह ने ही पार्षद हरजिंदर सिंह बामन पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर इस बारे में कुछ देर बाद प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।