मेहल कलां: ठीकरीवाला के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेअंत सिंह करीब 2 महीने पहले कनाडा गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि बेअंत अप्रैल माह में कनाडा गया था, जहां 2 जुलाई को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिवार ने कर्ज लेकर बेअंत सिंह को कनाडा के सरे में भेज दिया था। बेअंत सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और अपनी विधवा मां मलकीत कौर का इकलौता सहारा था। पीड़ित परिवार ने अब राज्य और केंद्र सरकार से बेअंत के शव को भारत लाने की मांग की है।
















