Punjabi News

पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रॉ का नया प्रमुख किया गया नियुक्त 

103

भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ को नया बॉस मिल गया है। भारत सरकार ने IPS पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया चीफ बनाया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने पराग जैन को RAW चीफ बनाए जाने की मंजूरी दी। जैन पंजाब कैडर 1989 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर हैं। वह दो साल या अगले आदेश तक RAW के चीफ बने रहेंगे। अब भारत की खुफिया सुरक्षा का रणनीतिक नेतृत्व पराग जैन के हाथ में होगा।

IPS पराग जैन मौजूदा RAW चीफ रवि सिन्‍हा (आईपीएस-1988 बैच) की जगह लेंगे। जिन्हें जून 2023 में दो साल या अगले आदेश तक RAW चीफ नियुक्त किया गया था। भारत सरकार ने RAW चीफ के लिए IPS पराग जैन को ही क्यों चुना। इसके पीछे कई अहम कारण हैं। जानकारी के अनुसार, पराग जैन इससे पहले RAW में रणनीतिक रूप से अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। जैन की खुफिया तंत्र, सीमा पार गतिविधियों, रणनीतिक गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरी पकड़ मानी जाती है।